पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य में तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर भारी भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिससे माहौल काफी गरमा गया।
राज्य के कई हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थकों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। कई जगहों से हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आई हैं।
आसनसोल में TMC पार्टी कार्यालय के पास एक बम मिलने की घटना सामने आई, जिसे पुलिस ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया। वहीं बांकुरा और आसनसोल में मतगणना केंद्रों के बाहर दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश की गई।
#WATCH | Asansol, West Bengal: Security personnel resort to lathicharge to disperse the people as a scuffle broke out near the counting centre at Asansol Engineering College https://t.co/8cwcbyIeEm pic.twitter.com/FHEJascxrI
— ANI (@ANI) May 4, 2026
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने कई जगह लाठीचार्ज किया और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और कार्रवाई जारी है।
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि चुनाव रुझान स्पष्ट होने के कारण विपक्षी खेमे में बौखलाहट है, जिससे हिंसा भड़क रही है।
फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel