उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में सेल्फी लेते समय 4 युवाओं की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना को लेकर युवाओं और अभिभावकों से भावनात्मक अपील करते हुए खतरनाक स्टंट और जोखिम भरी सेल्फी के बढ़ते चलन पर चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश “योगी की पाती” के माध्यम से कहा कि आज के युवा सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स की दौड़ में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “रील और रियल” में अंतर समझना बेहद जरूरी है।
मेरे प्यारे बच्चों,
आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर वीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की… pic.twitter.com/FTbzIOmRYv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 4, 2026
सीएम योगी ने अपने संदेश में लिखा कि युवा तेज रफ्तार वाहनों पर स्टंट, रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट, ऊँची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों और पानी की टंकियों पर खतरनाक सेल्फी लेकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जो न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बेहद दर्दनाक परिणाम ला सकता है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जिम्मेदारी निभाते हुए अपने परिवार, समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनें, न कि वायरल होने की दौड़ में अपनी जान जोखिम में डालें।
अभिभावकों से भी अपील
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को भी डिजिटल जागरूकता (Digital Awareness) और डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy) पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को रचनात्मक कार्यों और सुरक्षित गतिविधियों की ओर प्रेरित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है।
यह अपील उस दर्दनाक हादसे के बाद आई है, जिसमें 3 मई 2026 को गंगा नदी में नहाते समय सेल्फी लेने के दौरान 4 युवाओं की डूबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel