पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 192 से अधिक सीटों पर आगे रहने और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लगभग 96 सीटों पर सिमटने के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई है।
दरअसल, चुनाव से पहले सूफियान ने बड़े जोश में दावा किया था कि अगर बीजेपी जीत गई, तो वह पूरे कोलकाता में नंगा होकर घूमेगा। अब जब कमल पूरी तरह खिल चुका है, तो लोग मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।
कोई पूछ रहा है कि ‘सूफियान भाई कहाँ हो?’ तो कोई तंज कस रहा है कि ‘भाई, कपड़े उतारने की तैयारी शुरू हुई क्या?’ कुछ लोग मजे लेते हुए उन्हें घर के अंदर ही रहने की सलाह दे रहे हैं ताकि ‘पब्लिक’ की नजरों से बच सकें। इस अटूट विश्वास ने अब सूफियान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel