पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच प्रशासनिक व्यवस्था में रिकॉर्ड और सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में कार्यालय परिसर से महत्वपूर्ण दस्तावेज या फाइलें बाहर नहीं ले जाई जाएंगी।
नए निर्देशों के अनुसार, किसी भी फाइल को नुकसान पहुंचाने, हटाने या गायब करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बिना अनुमति किसी भी दस्तावेज की स्कैनिंग या फोटोकॉपी (ज़ेरॉक्स) करना भी पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विभाग में कोई फाइल गुम होती है या खराब पाई जाती है, तो संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को इसके लिए सीधे जिम्मेदार माना जाएगा।
इन कदमों का उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना और महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel