पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा और तनाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला हावड़ा जिले के शिबपुर इलाके के चौराबस्ती क्षेत्र का है, जहां 7 मई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई।
इस झड़प में कम से कम एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद इलाके में सड़कों पर ईंट-पत्थर और टूटे हुए सामान बिखरे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इसे राजनीतिक झड़प बताते हुए कहा कि स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Howrah, West Bengal: Visuals from Shivpur's Chaurabasti area where a clash broke out reportedly between BJP and TMC workers
Howrah City Police Commissioner Akhilesh Chaturvedi said, "A political clash had taken place, resulting in one injury. Upon receiving information… https://t.co/godYREnaqs pic.twitter.com/j8KBpE6w6I
— ANI (@ANI) May 7, 2026
फायरिंग और बमबाजी के आरोप
BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि TMC से जुड़े लोगों ने पार्षद के पति शमीम अहमद के नेतृत्व में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता सिकंदर खान के घर को निशाना बनाकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग की और बम फेंके।
BJP कार्यकर्ताओं का दावा है कि वे चुनाव जीत का जश्न मना रहे थे, तभी अचानक हमला किया गया। उनके मुताबिक 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं और 12 से 15 बम फेंके गए, जिससे कई लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Open lawlessness at Shibpur's Chaura Basti today, miscreants took to hurling bombs & two from BJP are seriously injured. Oath Taking is now need of the hour, many criminals in their final attempt is acting desparate to cause violence pic.twitter.com/JIv2UvPiwF
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 7, 2026
गौरंग भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि यह हमला लोगों में डर पैदा करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद TMC बौखलाई हुई है और हिंसा के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
पुलिस जांच और सुरक्षा सख्त
पुलिस इस मामले में CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान खंगाल रही है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है।
इस बीच मुर्शिदाबाद जिले से भी हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जहां TMC नेता उस्मान गनी के घर पर देसी बम फेंके गए। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे, हालांकि उनकी पत्नी घर में थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चुनाव नतीजों के बाद बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि 4 मई को आए चुनाव परिणामों में BJP ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि TMC 80 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद से राज्य के कई जिलों में राजनीतिक हिंसा, तोड़फोड़ और तनाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel