पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में अपने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है, जिसके साथ ही अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
शुक्रवार (8 मई 2026) को आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे, जिससे इस फैसले को पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन मिलने का संकेत मिला।
#WATCH | Kolkata | Suvendu Adhikari elected as the Leader of West Bengal BJP Legislative Party, set to be the new CM of the state. pic.twitter.com/DCm6zezL4U
— ANI (@ANI) May 8, 2026
जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। इसके बाद शनिवार (9 मई 2026) को सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने इस बार विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की। उनकी जीत और नेतृत्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंपने का फैसला लिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में BJP की इस जीत के बाद राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा। अब सभी की नजरें नई सरकार की नीतियों और फैसलों पर टिकी हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel