तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) अब सरकार गठन से पहले बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है। पार्टी प्रमुख थलपति विजय की अगुवाई वाली TVK पर फर्जी समर्थन पत्र जमा करने का गंभीर आरोप लगा है।
दिनाकरन का आरोप: जाली पत्र से समर्थन दिखाने की कोशिश
टीटीवी दिनाकरन ने TVK पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायक एस कामराज के नाम से फर्जी समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा गया।
दिनाकरन ने चेन्नई के गुइंडी थाने में इस मामले को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनका दावा है कि राज्यपाल द्वारा मूल पत्र मांगे जाने पर वे स्वयं राजभवन पहुँचे और AIADMK के समर्थन वाला असली पत्र प्रस्तुत किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि TVK ने मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी में छेड़छाड़ कर उसे समर्थन पत्र के रूप में पेश किया, जो कि एक गंभीर आपराधिक मामला है।
TVKకు AMMK ఎమ్మెల్యే కామరాజ్ మద్దతుపై టీటీవీ దినకరన్ చేస్తున్న ఆరోపణలను తోసిపుచ్చిన విజయ్ పార్టీ
అది 'నకిలీ లేఖ' అని, ఫోర్జరీ జరిగిందని గవర్నర్కు దినకరన్ ఫిర్యాదు చేయగా, కామరాజ్ స్వచ్ఛందంగా మద్దతు ఇస్తున్న వీడియోను విడుదల చేసిన టీవీకే
తాము ఎవరితోనూ బేరసారాలు చేయలేదని స్పష్టం… https://t.co/1dXtV51mLS pic.twitter.com/iJ9kchkHXS
— BIG TV Breaking News (@bigtvtelugu) May 9, 2026
सरकार गठन की रेस में तेज़ी
दिनाकरन ने कहा कि उनका गठबंधन AIADMK के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगा और अन्य दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश करेगा। इस घटनाक्रम से राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया और अधिक जटिल हो गई है।
TVK का पलटवार
आरोपों के बीच तमिलगा वेट्री कझगम ने पलटवार करते हुए कहा कि विधायक एस कामराज का समर्थन दिनाकरन की सहमति से लिया गया था।
पार्टी ने यह भी दावा किया कि उसे सरकार बनाने के लिए किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त या राजनीतिक सौदेबाजी की आवश्यकता नहीं है।
पहले भी उठ चुके हैं आरोप
इससे पहले भी दिनाकरन ने विजय पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया था और अपने विधायक के लापता होने की शिकायत राज्यपाल से की थी। बाद में वे कामराज को साथ लेकर राजभवन पहुँचे और AIADMK के समर्थन वाले पत्र को ही वैध बताया।
राजनीतिक माहौल गरमाया
इस पूरे विवाद ने तमिलनाडु की राजनीति को गरमा दिया है। सरकार गठन से पहले उठे इस आरोप-प्रत्यारोप से आने वाले दिनों में सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel