भारत में 15 मई 2026 से पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं, जबकि CNG भी ₹2 प्रति किलो महंगी हुई है।
दिल्ली में नए रेट
Delhi में नई कीमतें इस प्रकार हैं—
- पेट्रोल: ₹97.77 प्रति लीटर
- डीजल: ₹90.67 प्रति लीटर
- CNG: ₹2 प्रति किलो महंगी
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
देश के अन्य बड़े शहरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई—
- Mumbai
- पेट्रोल: ₹106.68
- डीजल: ₹93.14
- Kolkata
- पेट्रोल: ₹108.74
- डीजल: ₹95.13
- Bihar
- पेट्रोल: ₹108.55
- Chhattisgarh
- पेट्रोल: ₹103.56
- Gujarat, Assam, Haryana
- पेट्रोल: ₹98 से ₹101 प्रति लीटर
अलग-अलग राज्यों में VAT और टैक्स के कारण कीमतों में अंतर देखा जा रहा है।
Hike in fuel prices; Petrol prices rise from Rs 94.77 to Rs 97.77 per litre, while diesel prices increase from Rs 87.67 to Rs 90.67 per litre pic.twitter.com/sLk3rf6E42
— ANI (@ANI) May 15, 2026
क्यों बढ़े दाम?
सरकार और तेल कंपनियों के मुताबिक—
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
- पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव
- सप्लाई चेन में अनिश्चितता
इन कारणों से कीमतों में वृद्धि हुई है।
पहले कब बढ़े थे दाम?
अगर पिछले वर्षों का ट्रेंड देखें—
- Russia-Ukraine War के दौरान मार्च 2022 में पेट्रोल लगभग ₹10 महंगा हुआ था
- बाद में सरकार ने टैक्स घटाकर राहत दी
- 2024 से 2026 तक कीमतें लगभग स्थिर रहीं
आम लोगों पर असर
इस बढ़ोतरी का असर—
- ट्रांसपोर्ट खर्च
- रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत
- महंगाई दर
पर पड़ सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel