NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जाँच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली है। Central Bureau of Investigation (CBI) ने पुणे की वरिष्ठ बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
मनीषा मंडहरे को National Testing Agency (NTA) द्वारा परीक्षा के लिए एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पहुँच प्राप्त हो गई थी।
कैसे हुआ पेपर लीक?
जाँच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 में मनीषा ने पुणे स्थित अपने घर पर कुछ छात्रों को विशेष कोचिंग दी थी। आरोप है कि उन्होंने छात्रों को परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न पहले ही बता दिए थे।
3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में वही सवाल आने से पूरे मामले का खुलासा हुआ।
CBI has identified another mastermind who was the source for leak of NEET-UG 2026 Examination Biology questions.
Another key accused, Manisha Gurunath Mandhare, a Senior Botany Teacher from Pune, Maharashtra has been arrested at Delhi after thorough interrogation by CBI. She… pic.twitter.com/bBPSKwpPFr
— ANI (@ANI) May 16, 2026
देशभर में छापेमारी
CBI ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
एजेंसी अब उन दलालों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है, जो इस पेपर लीक रैकेट से जुड़े हुए हैं।
अब तक 9 गिरफ्तार
इस मामले में अब तक अलग-अलग राज्यों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जाँच एजेंसियाँ पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में लगी हैं और मनी ट्रेल की भी जाँच की जा रही है।
परीक्षा प्रणाली पर सवाल
इस मामले ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel