Adani Group ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के मस्तीचक में ₹150 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा।
इस परियोजना का भूमि पूजन Gautam Adani ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “सेवा ही साधना है” और इसी भावना के साथ यह पहल शुरू की जा रही है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज के लोगों को सस्ती व बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिल सके।
बड़े स्तर पर नेत्र चिकित्सा सुविधा
इस प्रोजेक्ट के तहत Adani Centre for Eye Care (ACE) और Adani Training in Ophthalmic Medicine (ATOM) की स्थापना की जाएगी।
- हर साल करीब 3.3 लाख आँखों की सर्जरी
- 1000 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग
- ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक इलाज की पहुंच
यह पहल भविष्य में दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क में शामिल हो सकती है।
#WATCH बिहार: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने डॉ. प्रीति अदाणी के साथ सारण के मस्तीचक में भूमि पूजन किया और अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/CAhm9aHQU4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2026
₹500 करोड़ का राष्ट्रीय संकल्प
गौतम अडानी ने देशभर में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए ₹500 करोड़ के निवेश की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की दृष्टि वापस लाना उसके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लौटाने जैसा है।
प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में Dr. Priti Adani और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह-संस्थापक Mrityunjay Tiwari भी मौजूद रहे।
ग्रामीण इलाकों तक सेवा
कार्यक्रम के दौरान 10 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, ताकि गाँव-गाँव तक नेत्र चिकित्सा सेवाएँ पहुँच सकें।
इसके अलावा Bhagalpur के पीरपैंती में 200 बेड का नया अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिससे बिहार के हजारों लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel