Sasaram रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर (ट्रेन संख्या 53212) की एक बोगी में अचानक भीषण आग लग गई।
सुबह करीब 5:45 बजे बी-3 कोच के शौचालय से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि चौथी बोगी का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।
यात्रियों में मचा हड़कंप
घटना के समय ट्रेन सुबह 6:45 बजे Patna के लिए रवाना होने वाली थी। सौभाग्य से उस समय बोगी में ज्यादा भीड़ नहीं थी।
धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#WATCH | Sasaram, Bihar: Fire broke out in a coach of the Sasaram-Patna Passenger train. Firefighters have brought the fire under control. No casualties were reported pic.twitter.com/dUpxSUkG1R
— ANI (@ANI) May 18, 2026
समय रहते बचाव, बड़ा हादसा टला
रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पूरे प्लेटफॉर्म को खाली कराया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस तेजी के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।
आग लगने की वजह क्या?
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
Indian Railways के डीडीयू (DDU) डिवीजन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
यात्रियों ने उठाए सवाल
घटना के बाद यात्रियों ने दावा किया कि अगर शुरुआत में ही आग बुझाने के उपकरणों का सही इस्तेमाल किया जाता, तो नुकसान कम हो सकता था।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बोगी जलकर खाक हो गई। बाद में क्षतिग्रस्त बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat