Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 31°C

गर्म पानी में मिक्स करें ये खुशबूदार मसाला, सर्दी-जुकाम और सिरदर्द होगा गायब

गर्म पानी में मिक्स करें ये खुशबूदार मसाला, सर्दी-जुकाम और सिरदर्द होगा गायब

हम अपनी डेली लाइफ में कई परेशानियों का सामना करते है, लेकिन हर समस्या के लिए डॉक्टर के पास जाना पसंद नहीं करते. सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतों से छुटकारा तो घरेलू मसाले खाने से मिल जाता है. ऐसा ही एक स्पाइस है हींग जिसे अगर भोजन में डाल दिया जाए तो सुगंध में इजाफा हो जाता है, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि हींग के इस्तेमाल से हम कई बीमारियों से निजात पा सकते है, क्योंकि ये औषधीय गुणों का खजाना है. कई एक्सपर्ट का मानना है अगर हम हींग को गर्म पानी में मिलाकर पिएंगे तो सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे हो सकते हैं.

हींग का पानी आप घर में ही तैयार कर सकते हैं और इसके लिए ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप एक ग्लास पानी को हल्का गर्म कर लें और फिर इसमें चुटकीभर हींग को मिक्स कर लें और फिर इसे खाली पेट पिएं.

1. सिरदर्द 
जिन लोगों को अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है उनके लिए हींग का पानी काफी काम आ सकता है, इस मसाले में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है, साथ ही से सिर के ब्लड वेसल्स में सूजन को कम करता है, जिससे सिरदर्द से राहत मिलती है.

2. सर्दी-जुकाम 
गर्म पानी और हींग के सेवन से सांस से जुड़ी परेशानियां दूर की जा सकती हैं, इसके साथ अगर आपको सर्दी, खांसी और जुकाम है तो ये आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. बदलते मौसम में इसे रेगुलर पिएं.

3. वेट लॉस 
आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि हींग के पानी से आप बढ़ते हुए वजन को भी कमन कर सकते हैं, क्योंकि ये खून में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और वजन पर कंट्रोल रखता है. साथ इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

Filed under Health

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.