पश्चिम बंगाल: Birbhum जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के कोड गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तालाब के किनारे से देसी बम बरामद किए गए।
तालाब किनारे मिला विस्फोटक
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान संदिग्ध देसी बम बरामद किए गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके।
#WATCH | West Bengal | Country-made bombs were recovered near the banks of a pond in Kod village of Mallarpur police station in Birbhum district. The police are carrying out the investigation and the area has been cordoned off. pic.twitter.com/7IaTd9RnxV
— ANI (@ANI) May 22, 2026
जांच जारी
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये बम किसने और किस उद्देश्य से यहां रखे थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel