राजधानी Delhi में रविवार को दो अलग-अलग गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पहली घटना रोहिणी जिले के बेगमपुर थाना क्षेत्र के जैन नगर की है, जहां घर में चल रही एक पार्टी के दौरान एक युवक को गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, कुछ दोस्त घर पर पार्टी कर रहे थे, तभी एक युवक की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई, जो दूसरे युवक के पेट में जा लगी।
घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद आरोपी दोस्त फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह फायरिंग हादसा प्रतीत हो रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिस्तौल लाइसेंसी थी या नहीं। पुलिस ने मौके को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
#WATCH दिल्ली: रोहिणी जिले के जैन नगर में राजा नाम के एक युवक को गोली मारी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। (24.05) https://t.co/DszKxYBwSi pic.twitter.com/w6B6ZYzeyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2026
वहीं दूसरी घटना आउटर दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक चार-पहिया वाहन ने गार्ड को दो बार कुचल दिया।
Delhi Police के मुताबिक,
सुबह करीब 4:03 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने गार्ड को बेहोशी की हालत में पाया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। जांच में घटनास्थल पर टायर के निशान मिले हैं और CCTV फुटेज में वाहन द्वारा दो बार कुचलने की पुष्टि हुई है।
पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel