सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं कक्षा की आंसर शीट के मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों को स्वीकार किया है। बोर्ड ने दो अलग-अलग मामलों में छात्रों के नंबरों में सुधार करने की पुष्टि की है, जिसके बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।
I am a CBSE Class 12 student.
After receiving unexpectedly low marks in Physics, we applied for photocopies of my answer sheets through the CBSE reevaluation process.
Today we received the copies.
And I am shattered because the Physics answer sheet uploaded by CBSE is not mine
— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) May 23, 2026
यह मामला तब सामने आया जब एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई, जिसमें पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) प्रक्रिया के दौरान फिजिक्स की आंसर शीट में गड़बड़ी का दावा किया गया था।
कैसे सामने आया मामला?
CBSE ने हाल ही में नई ‘ऑनलाइन स्क्रिप्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (OSM)’ लागू की है, जिसके तहत आंसर शीट डिजिटल रूप से अपलोड की जाती हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान दो छात्रों—वेदांत और संजना—ने दावा किया कि उन्हें जो आंसर शीट दिखाई गई, वह उनकी नहीं थी।
Dear Vedant,
Thank you for bringing your concern regarding your Physics answer book to our attention.
Upon review, the matter has been examined, and the correct copy of your answer book has been sent to your registered email address. Necessary action for updating your result,…
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 25, 2026
वेदांत ने फिजिक्स पेपर और संजना ने केमिस्ट्री पेपर को लेकर आपत्ति जताई और CBSE से पुनर्मूल्यांकन की मांग की।
CBSE ने मानी गलती
विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर मामले के वायरल होने के बाद CBSE ने अपनी गलती स्वीकार की। बोर्ड ने वेदांत को उसकी सही आंसर शीट उपलब्ध कराई और उसके अंक संशोधित किए। वहीं, संजना के मामले में भी पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।
बोर्ड ने कहा है कि दो मामलों में अंक संशोधन किया जा रहा है और आगे प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाएगा।
Update: CBSE replied to our email and confirmed that our concern regarding the Chemistry answer sheet was valid.
Thankyou to everyone who helped bring attention to this. Your support meant a lot. Waiting for the next steps from cbse now pic.twitter.com/h7OyD6SgVP
— Sanjana (@Sanjanaopxe) May 25, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
इस घटना के बाद छात्रों की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया पर बहस शुरू हो गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel