Maharashtra के नासिक जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा के लापता होने से चिंता का माहौल है। छात्रा मूल रूप से संभाजीनगर की रहने वाली है और महिरावणी स्थित कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बी.टेक की पढ़ाई कर रही थी।
जानकारी के अनुसार,
18 मई की शाम छात्रा की अपने पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह कॉलेज में है और जल्द ही हॉस्टल लौटेगी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह हॉस्टल वापस नहीं पहुँची।
अगले दिन परिजनों ने त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
after mass Namaz a 20-year-old Hindu girl studying at the Sandeep Foundation in Nashik was lured into a ‘Love zihad’ trap by Mizan Sheikh and abducted.@DGPMaharashtra @SPNashikRural We want our Hindu sister back! https://t.co/fsShdECc4J pic.twitter.com/wrKOvnn8gN
— Sakal Hindu Samaj (@sakal_hindu_) May 28, 2026
इस मामले में मीजान शेख नाम के एक युवक का नाम भी सामने आया है। कुछ स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का दावा है कि वह छात्रा को जानता था और उसी समय से वह भी लापता बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा किसी के बहकावे में आ सकती है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक अपहरण, दबाव या किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के इलाकों में जांच, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्रा का पता लगाने की कोशिश जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel