प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और NDA के सहयोगी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए।
बैठक को प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक राजनीतिक सफर और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है। NDA नेताओं ने केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास परियोजनाओं की गति और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की।
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh arrives at Delhi's Bharat Mandapam for NDA leaders' meeting. pic.twitter.com/6nd7LON3O2
— ANI (@ANI) June 10, 2026
NDA नेताओं का भारत मंडपम में जमावड़ा
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए।
#WATCH | Gujarat Deputy CM Harsh Sanghavi meets Haryana CM Nayab Singh Saini at Bharat Mandapam during NDA leaders' meeting pic.twitter.com/b1vJ8rl8QO
— ANI (@ANI) June 10, 2026
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में पहुंचे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah arrives at Delhi's Bharat Mandapam for the NDA leaders' meeting pic.twitter.com/9ehUNcVrMs
— ANI (@ANI) June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रियों और सहयोगी दलों की मौजूदगी
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान सहित कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।
NDA के सहयोगी दलों की ओर से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, AIADMK नेता एम. थम्बीदुरई, PMK अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और अन्य नेताओं ने भाग लिया।
#WATCH | Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath arrives at Delhi's Bharat Mandapam for the NDA leaders' meeting pic.twitter.com/u6vstuqONZ
— ANI (@ANI) June 10, 2026
मोदी सरकार के 12 साल पर विशेष चर्चा
सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पीएम मोदी के लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहने और भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
‘विकसित भारत 2047’ पर रोडमैप तैयार
NDA बैठक का प्रमुख एजेंडा ‘विकसित भारत 2047’ का विजन रहा। नेताओं ने राज्यों में विकास परियोजनाओं की प्रगति, निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन, कृषि सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
बताया जा रहा है कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए अगले दो दशकों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
#WATCH | Chief Minister of Gujarat Bhupendra Patel arrives at Delhi's Bharat Mandapam for the NDA leaders' meeting pic.twitter.com/7fBcijlwdy
— ANI (@ANI) June 10, 2026
राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही बैठक
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भारत मंडपम में आयोजित यह बैठक केवल विकास एजेंडे तक सीमित नहीं है, बल्कि NDA की राजनीतिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का भी बड़ा संदेश देती है। आगामी चुनावों और राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रणनीति को लेकर भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
देशभर से आए NDA नेताओं की मौजूदगी ने भारत मंडपम को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया और यह बैठक मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के प्रदर्शन का प्रमुख मंच बन गई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel