उत्तर प्रदेश के शामली से चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष मलिक ने फिर से अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। सामने आए वीडियो में आयुष अपने घर के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहते हैं कि वह अपने परिवार की भावनाओं और अपने मन से वापस हिंदू धर्म में आए हैं।
वीडियो में आयुष का लुक भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। पहले जहां वह बड़ी दाढ़ी और बड़े बालों में नजर आए थे, वहीं अब वह क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आयुष कहते हैं, “माँ मैं इस्लाम में चला गया था। मैंने धर्म बदल लिया था, लेकिन आपकी परेशानी और परिवार के हिसाब से, अपने मन से वापस अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में आ गया हूँ। मुझे माफ करना।”
BIG BREAKING: Ayush Malik — who had converted to Islam and renamed himself Mohammad Ali after being brainwashed by female Muslim gym trainer Chandni Qureshi — has returned to Sanatan Dharma.
His father Devraj Malik released a video of Ayush performing puja.
Chandni and her… https://t.co/mQdwfmrBCV pic.twitter.com/ZwVQLAYcXx
— Treeni (@treeni) June 29, 2026
वीडियो में आयुष मलिक घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई देते हैं। पूजा के बाद वह अपने पिता और दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। आयुष की इस ‘घर वापसी’ के बाद यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।
दरअसल, आयुष मलिक का मामला पिछले महीने तब सुर्खियों में आया था, जब उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि चांदनी कुरैशी नाम की युवती ने आयुष को कथित तौर पर प्रेमजाल और ब्रेनवॉश के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। परिवार का आरोप था कि आयुष का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम बदलवाया गया और बाद में निकाह भी कराया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में आयुष के पिता देवराज मलिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की थी। दोनों को गिरफ्तार किया गया था और मामले में उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
हालांकि, इस मामले में पहले आयुष की ओर से यह भी दावा सामने आया था कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया था। वहीं परिवार की ओर से लगातार इसे ब्रेनवॉश, दबाव और साजिश का मामला बताया गया। अब आयुष के नए वीडियो के बाद पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है।
आयुष मलिक की घर वापसी के वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है। परिवार ने इसे राहत भरा कदम बताया है, जबकि पुलिस इस केस से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह मामला धर्म परिवर्तन, पारिवारिक विवाद, प्रेम प्रसंग और कानूनी कार्रवाई के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel