click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘जैसे सावरकर या गोडसे को सम्मान मिला हो…’ : गाँधी शांति पुरस्कार मिलने पर कॉन्ग्रेसी चिढ़े दूसरी और PM ने दी गीता प्रेस को बधाई
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ‘जैसे सावरकर या गोडसे को सम्मान मिला हो…’ : गाँधी शांति पुरस्कार मिलने पर कॉन्ग्रेसी चिढ़े दूसरी और PM ने दी गीता प्रेस को बधाई
India

‘जैसे सावरकर या गोडसे को सम्मान मिला हो…’ : गाँधी शांति पुरस्कार मिलने पर कॉन्ग्रेसी चिढ़े दूसरी और PM ने दी गीता प्रेस को बधाई

पीएम ने कहा, "लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में गीता प्रेस ने पिछले 100 वर्षों में सराहनीय काम किया है। मैं गीता प्रेस, गोरखपुर को गाँधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूँ।"

Last updated: 2023/06/19 at 2:23 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • गीता प्रेस गोरखपुर को गाँधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर पीएम ने बधाई दीI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (18 जून) को गीता प्रेस गोरखपुर को गाँधी शांति पुरस्कार-2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने गीता प्रेस द्वारा पिछले 100 वर्षों में किए गए उनके कार्यों के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा, “लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में गीता प्रेस ने पिछले 100 वर्षों में सराहनीय काम किया है। मैं गीता प्रेस, गोरखपुर को गाँधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूँ।”

I congratulate Gita Press, Gorakhpur on being conferred the Gandhi Peace Prize 2021. They have done commendable work over the last 100 years towards furthering social and cultural transformations among the people. @GitaPress https://t.co/B9DmkE9AvS

— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2023

बता दें कि गीता प्रेस को साल 2021 के लिए गाँधी शांति पुरस्कार दिया जाना है। उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित अहिंसक और अन्य गाँधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में बताया कि पीएम मोदी ने गीता प्रेस को उसकी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना संस्थान की ओर से सामुदायिक सेवा में किए गए कार्यों की पहचान है।

पीएम मोदी द्वारा गीता प्रेस को अवार्ड मिलने पर बधाई दी गई तो वही कॉन्ग्रेस के जयराम रमेश ने ये सम्मान मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे एक उपहास बताते हुए कहा कि गीता प्रेस को ये अवार्ड देना ऐसा है जैसे सावरकर या गोडसे को पुरस्कार दिया जा रहा हो।

रमेश ने ट्वीट किया, “2021 के लिए गाँधी शांति पुरस्कार गोरखपुर में गीता प्रेस को प्रदान किया जा रहा है, जो इस वर्ष अपनी शताब्दी वर्ष मना रहा है। अक्षय मुकुल ने 2015 में इस संस्थान की एक बहुत अच्छी जीवनी लिखी है। इसमें उन्होंने इस संस्थान के महात्मा के साथ उतार-चढ़ाव वाले संबंधों और राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक एजेंडे पर उनके साथ चली लड़ाइयों का खुलासा किया गया है।” कॉन्ग्रेस नेता ने कहा, “यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर तथा गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है।”

The Gandhi Peace Prize for 2021 has been conferred on the Gita Press at Gorakhpur which is celebrating its centenary this year. There is a very fine biography from 2015 of this organisation by Akshaya Mukul in which he unearths the stormy relations it had with the Mahatma and the… pic.twitter.com/PqoOXa90e6

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 18, 2023

उल्लेखनीय कि गीता प्रेस, सोसायटीज रजिस्ट्रेशन ऐक्ट 1860 के अंतर्गत स्थापित गोबिन्द भवन कार्यालय की एक इकाई है, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल सोसायटी ऐक्ट 1960 के तहत संचालित होती है। गीता प्रेस की स्थापना श्रीजयदयालजी गोयन्दका ने सन् 1923 में की थी। गीता प्रेस का मुख्य उद्देश्य ही सस्ते से सस्ते साहित्य के माध्यम से धर्म का प्रचार करना है। गीता प्रेस के अनुसार उनके द्वारा पुस्तकों के मूल्य प्रायः लागत से भी कम रखे जाते हैं लेकिन फिर भी कभी भी गीता प्रेस पर कोई आर्थिक संकट नहीं आया।

गीता प्रेस की वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार प्रेस के द्वारा मार्च 2019 तक लगभग 68 करोड़ 28 लाख पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें से सर्वाधिक लगभग 14 करोड़ से अधिक श्रीमद्भगवतगीता और लगभग 10 करोड़ से अधिक श्रीरामचरितमानस की पुस्तकों का प्रकाशन किया गया। पुस्तक प्रकाशन के अलावा संस्था कई आश्रम, सेवा संस्थान, आयुर्वेद चिकित्सालय और प्रवचन स्थल भी चलाती है।यहाँ लोगों के न केवल शारीरिक अपितु मानसिक शांति के लिए भी क्रियाकलाप आयोजित किए जाते हैं। गीता प्रेस द्वारा 14 भाषाओं में 41 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। इनमें भगवद् गीता की 16.21 करोड़ प्रतियाँ शामिल हैं।

मालूम हो कि आज भारत भर में यदि सनातन के वेद, पुराणों और ग्रंथों का ज्ञान सुलभता से सभी तक पहुँच सका है तो इसमें गीता प्रेस का योगदान अभूतपूर्व है। स्टेशन स्टॉल, किताब की दुकानों और गीता प्रेस के आधिकारिक थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से अनेकों धर्म पुस्तकें आज भारत के घर-घर में प्रचलित हैं। अब तो गीता प्रेस के ऑनलाइन स्टोर से भी ये पुस्तकें खरीदी जा सकती हैं। जब भी कभी पौराणिक सत्यता और प्रमाणिकता की बात आती है तो सभी को एक ही नाम पर भरोसा समझ आता है, गीता प्रेस।

अब यहाँ जर्मनी,जापान और इटली से आई मशीनें हैं जिनकी कीमत 5 से 15 करोड़ तक की है। इनसे रोजाना 1800 के करीब किताबें की 50,000 प्रति रोज इस प्रेस में प्रकाशित होती है। पिछले वर्ष गीता प्रेस ट्रस्ट में ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने इस संबंध में बताया था- आज गीता प्रेस की पहुँच हर घर तक है। तब तक हम 71.77 करोड़ कॉपियाँ बेच चुके हैं। इसमें 1 लाख श्रीमद भगवत गीता, 1139 लाख रामचरित मानस, 261 लाख पुराण उपनिषद, महिलाओं और बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकें 261 लाख, 1740 भक्ति चैत्र और भजन माला और अन्य पुस्तकें 1373 लाख शामिल हैं।”

 

 

You Might Also Like

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

TAGGED: Geeta Press, Lead Story, pm modi, Press Freedom

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आईपीएस रवि सिन्हा खुफिया एजेंसी रॉ प्रमुख बने, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार
Next Article कर्नाटक : पाठ्यक्रम से वीर सावरकर और हेडगेवार को हटाने के बाद 18 और बदलाव करेगी कांग्रेस सरकार

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026
कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.