देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं, वहीं दूसरी तरफ केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में घटी ऐसी ही एक बड़ी घटना मीडिया और सोशल मीडिया के बड़े वर्ग के कैमरों से गायब नजर आई।
बैरिकेडिंग तोड़ राजभवन की तरफ बढ़े छात्र, पुलिस ने दागा वाटर कैनन
प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठन SFI (Students’ Federation of India) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में तिरुवनंतपुरम में राजभवन तक मार्च निकाला था।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने उग्र होकर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होते ही सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हाई-प्रेशर वाटर कैनन (Water Cannon) का इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने इलाके को खाली करा दिया।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Police used water cannons to disperse the SFI workers demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over the issue of the NEET paper leak pic.twitter.com/eaa0DPdKlj
— ANI (@ANI) July 20, 2026
क्या सोशल मीडिया पर चल रहा है एकतरफा नैरेटिव?
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा भीड़ हटाने के दृश्यों को लेकर कई राजनीतिक विश्लेषकों और पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, केरल में कांग्रेस नीत सरकार के तहत पुलिस द्वारा SFI के युवा प्रदर्शनकारियों पर की गई इस सख्त कार्रवाई को लेकर वैसी मीडिया कवरेज और डिजिटल बहस देखने को नहीं मिली।
इस घटना ने एक बार फिर चयनात्मक रिपोर्टिंग (Selective Journalism) और सोशल मीडिया पर एकतरफा नैरेटिव के मुद्दे को गर्म कर दिया है। आलोचकों का सवाल है कि क्या विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को केवल राजनीतिक चश्मे से देखकर ही रिपोर्ट किया जा रहा है?
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel