Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

आईपीएस रवि सिन्हा होंगे RAW के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह

आईपीएस रवि सिन्हा होंगे RAW के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख बनाया गया है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने रवि सिन्हा के नाम को मंजूरी दी है। वह सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। सामंत का रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। रॉ चीफ के तौर पर सिन्हा का कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा। वह अभी कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

रवि सिन्हा मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई की है। वर्ष 1988 में यूपीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश काडर मिला। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण होने पर वह छत्तीसगढ़ काडर में चले गए।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.