Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

कर्तव्य पथ, लाल किला समेत दिल्ली के इन 26 जगहों पर मनाया जाएगा International Yoga Day

कर्तव्य पथ, लाल किला समेत दिल्ली के इन 26 जगहों पर मनाया जाएगा International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 को लेकर देशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। देश के सभी राज्यों में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भर में 26 प्रमुख स्थलों को चुना गया है, जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बताया कि इन 26 स्थलों में कर्तव्य पथ, लाल किला, कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क, कॉमनवेल्थ गेम्स कॉम्प्लेक्स और प्रमुख हरे स्थान जैसे नेहरू पार्क, लोधी गार्डन और कोरोनेशन पार्क शामिल हैं।

मंत्रालय की लिस्ट के मुताबिक, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) 8 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 17 जगहों पर सत्र आयोजित करेगा, जबकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) लाल किले में योग सत्र आयोजित करेगा।

NDMC सदस्य कुलजीत चहल ने कहा कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को नई दिल्ली में आयोजित करने की तैयारियां जोरों पर हैं। 8 स्थानों पर आयोजित होने वाले योग सत्रों में लगभग 5500 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें कर्तव्य पथ मुख्य स्थल होगा। एनडीएमसी कर्तव्य पथ पर 1500 लोगों के लिए व्यवस्था करेगा, जबकि लोधी गार्डन, नेहरू पार्क और तालकटोरा गार्डन में कार्यक्रमों में लगभग 1000 लोगों को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 स्थानों में प्रत्येक के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अन्य स्थानों में संजय लेक पार्क में 300 लोगों के योग सत्र में भाग लेने की उम्मीद है, जबकि 200 लोगों को न्यू मोती बाग आईएएस आवास, सिंगापुर एंबेसी के पास सिंगापुर पार्क और सीपी सेंट्रल पार्क कार्यक्रमों में समायोजित किया जाएगा। अन्य तैयारियों के अलावा नागरिक निकाय को मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा का काम सौंपा गया है। एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि योग दिवस समारोह के आयोजन नेहरू पार्क, लोधी गार्डन और तालकटोरा गार्डन में 17-20 जून को सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे के बीच आयोजित किए जा रहे हैं।

एनडीएमसी का नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, बुराड़ी का कोरोनेशन पार्क, रोहिणी स्थित स्‍वर्ण जयंती पार्क, यमुना स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स, कर्तव्‍य पथ, लाल किला, न्‍यू मोतीबाग आईएएस रेजिडेंसेज, संजय झील लक्ष्‍मीबाई नगर, दिल्‍ली के चंद्रा गुप्‍ता रोड स्थित सिंगापुर एंबेसी के सामने सिंगापुर पार्क, कनॉट प्‍लेस का सेंट्रल पार्क, सिरी फोर्ट स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, साकेत स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, नेताजी स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स जसोला, वसंत कुंज स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, हरिनगर स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पश्चिम विहार स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, द्वारका सेक्‍टर 11 स्थित स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, अशोक विहार स्थित मेजर ध्‍यान चंद स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, रोहिणी स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, राष्‍ट्रीय स्‍वाभिमान खेल परिसर पीतमपुरा, दिलशाद गार्डन स्थित पूर्व दिल्‍ली खेल परिसर, चिल्‍ला स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, स्‍क्‍वैश एंड बेडमिंटन स्‍टेडियम सिरी फोर्ट और कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स विलेज स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.