Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

देश में जल्द लॉन्च की जाएंगी फ्लेक्स फ्यूल कारें, नितिन गडकरी बोले- 100 फीसद इथेनॉल से चलेंगे वाहन

देश में जल्द लॉन्च की जाएंगी फ्लेक्स फ्यूल कारें, नितिन गडकरी बोले- 100 फीसद इथेनॉल से चलेंगे वाहन

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश में सौ फीसद इथेनॉल से चलने वाले वहन अगस्त में लॉन्च की जाएंगी। उन्होंने कहा, “अगस्त से मैं इथेनॉल पर 100 प्रतिशत चलने वाले वाहन लॉन्च करूंगा। बजाज, टीवीएस और हीरो ने 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाली मोटरसाइकिल बनाई हैं।”

60 प्रतिशत पेट्रोल और 40 प्रतिशत

उन्होंने आगे कहा कि टोयोटा कंपनी की तरह 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी बिजली से चलने वाली गाड़ियां भी मार्केट में लायी जाएंगी। उन्होंने कहा – “टोयोटा कंपनी की कैमरी कार 60 प्रतिशत पेट्रोल और 40 प्रतिशत बिजली से चलती है और इस कंपनी के माध्यम से हम इस तरह के और भी ऐसे वाहन लॉन्च करेंगे, जो 60 प्रतिशत इथेनॉल और 40 प्रतिशत बिजली से चलेंगे और ये देश में एक क्रांति की तरह होगी।”

सरकार देश के लोगों की है- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा से राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है।

उन्होंने कहा – “मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि हर किसी का काम हो जाए। मैंने राजनीति से परे हमेशा ऐसा किया है। भाजपा ने हमें सभी के साथ न्याय करना सिखाया है और यह हमें मजबूत बनाता है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, लेकिन सरकार देश के लोगों की है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास।”

राजानीति से हट कर के किया विकास का काम- गड़करी

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में मैंने सड़क विकास पर राजानीति से हट कर के काम किया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां के मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने आते हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हाल ही के दिनों में मुझसे मिलने आईं और कई परियोजनाओं पर चर्चा की।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.