click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: फ्रांस दौरे से पहले PM मोदी ने कहा, हम भारत को 2047 में एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > फ्रांस दौरे से पहले PM मोदी ने कहा, हम भारत को 2047 में एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं
India

फ्रांस दौरे से पहले PM मोदी ने कहा, हम भारत को 2047 में एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रेंच अखबार को दिए इंटरव्यू में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से लेकर भारत के लिए विजन 2047 तक, तमाम मुद्दों पर बात की है।

Last updated: 2023/07/13 at 12:23 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे से पहले कहा है कि वह भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ के मजबूत कंधे के तौर पर देखते हैं। फ्रेंच अखबार Les Echos को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद वर्ल्ड ऑर्डर में बदलाव आया है, इसमें भारत-फ्रांस की साझेदारी अहम किरदार निभा रही है। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 8 दशकों में दुनिया काफी बदल गई है और इस बदली हुई दुनिया में कई सवाल उठते हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भारत की बढ़ती आबादी से लेकर 2047 को लेकर अपने विजन तक, तमाम मुद्दों पर बात की।

Contents
UNSC में स्थायी सीट की भारत की दावेदारी पर भी बोले पीएम मोदी‘हम 2047 में भारत को एक विकसित देश देखना चाहते हैं’पीएम मोदी ने कहा, भारत की सबसे मजबूत संपत्ति हमारे युवा हैं

UNSC में स्थायी सीट की भारत की दावेदारी पर भी बोले पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मुद्दा सिर्फ विश्वसनीयता का नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। मेरा मानना है कि दुनिया को दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनी बहुपक्षीय शासन संरचनाओं के बारे में ईमानदार चर्चा करने की ज़रूरत है। इन संस्थानों के निर्माण के 8 दशक बाद दुनिया बदल गई है। सदस्य देशों की संख्या 4 गुना बढ़ गई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था का चरित्र बदल गया है। हम नई तकनीक के युग में रहते हैं। नई शक्तियों का उदय हुआ है जिससे वैश्विक संतुलन में सापेक्ष बदलाव आया है। हम जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद, अंतरिक्ष सुरक्षा, महामारी सहित नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।’

PM Narendra Modi, in an interview with French newspaper Les Echos, speaks about challenges in the Indo-Pacific region; says, "Our (India & France) interests in the Indo-Pacific region are vast, and our engagement is deep. I have described our vision for this region in one word -… pic.twitter.com/K4mhlfJYdV

— ANI (@ANI) July 13, 2023

पीएम मोदी ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, विशेष रूप से, इस विसंगति का प्रतीक है। हम इसे वैश्विक निकाय का प्राथमिक अंग कैसे कह सकते हैं, जबकि इसमें अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के के सारे देशों को नजरअंदाज कर दिया गाय है? यह दुनिया की ओर से बोलने का दावा कैसे कर सकता है जबकि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश और और सबसे बड़ा लोकतंत्र इसका स्थायी सदस्य नहीं है? मुझे लगता है कि अधिकांश देश इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में क्या बदलाव देखना चाहते हैं, जिसमें भारत की भूमिका भी शामिल है। मैं इस मामले में फ्रांस द्वारा अपनाई गई स्पष्ट और सुसंगत स्थिति की सराहना करता हूं।’

‘हम 2047 में भारत को एक विकसित देश देखना चाहते हैं’

वहीं, 2047 में भारत के लिए अपने विजन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हम 2047, जो कि हमारी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ होगा, के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं। हम 2047 में भारत को एक विकसित देश बनते देखना चाहते हैं। एक विकसित अर्थव्यवस्था जो अपने सभी लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और अवसरों की जरूरतों को पूरा करती है। भारत एक जीवंत और सहभागी संघीय लोकतंत्र बना रहेगा, जिसमें सभी नागरिकों के अधिकार सुरक्षित हों, उनके अधिकार सुरक्षित हों, वे राष्ट्र में अपने स्थान के प्रति आश्वस्त हों और अपने भविष्य को लेकर आशावादी हों।

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में वैश्विक नेता बनेगा। सस्टेनेबल लाइफस्टाइल, स्वच्छ नदियों, नीले आसमान और जैव विविधता से भरपूर और वन्य जीवन से भरपूर जंगलों वाला देश। हमारी अर्थव्यवस्था अवसरों का केंद्र, वैश्विक विकास का इंजन और कौशल एवं प्रतिभा का स्रोत होगी। भारत लोकतंत्र की ताकत का सशक्त प्रमाण बनेगा। हम अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित और बहुपक्षवाद के अनुशासन पर आधारित एक अधिक संतुलित बहुध्रुवीय दुनिया को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।’

पीएम मोदी ने कहा, भारत की सबसे मजबूत संपत्ति हमारे युवा हैं

यह पूछे जाने पर कि भारत की सबसे बड़ी आबादी दुनिया में इसके स्थान में किस तरह का बदलाव लाई है, पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत एक समृद्ध सभ्यता है जो हजारों साल पुरानी है। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। भारत की सबसे मजबूत संपत्ति हमारे युवा हैं। ऐसे समय में जब दुनिया के कई देश वृद्ध हो रहे हैं और उनकी आबादी कम हो रही है, भारत का युवा और कुशल कार्यबल आने वाले दशकों में दुनिया के लिए एक संपत्ति बन गए हैं। अनोखी बात यह है कि यह वर्कफोर्स खुले विचारों वाला है और लोकतंत्र में यकीन रखता है। आज भी, भारतीय प्रवासी, जहां भी हों, वे वहां की समृद्धि में में अपना योगदान देते हैं।

Prime Minister Narendra Modi, in an interview with French newspaper Les Echos, says, "I see India being that strong shoulder that if Global South has to make that high jump, India can be that shoulder to propel it ahead. For the Global South, India can also build its linkages… pic.twitter.com/uvDlXZfLlB

— ANI (@ANI) July 13, 2023

पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम भविष्य की ओर बढ़ेंगे, हमारा जनसांख्यिकीय लाभांश, लोकतंत्र में हमारी गहरी जड़ें और हमारी सभ्यतागत भावना हमारा मार्गदर्शन करेगी। हम वैश्विक चुनौतियों से निपटने, ज्यादा एकजुट दुनिया का निर्माण करने, कमजोरों की आकांक्षाओं को आवाज देने और वैश्विक शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाने में योगदान देने की अपनी जिम्मेदारी को पहचानते हैं। भारत वैश्विक चर्चा में अपना अनूठा और विशिष्ट दृष्टिकोण लाता है, और यह हमेशा शांति, एक निष्पक्ष आर्थिक व्यवस्था, कमजोर देशों की चिंताओं और हमारी आम चुनौतियों का समाधान करने के मुद्दे पर वैश्विक एकजुटता के पक्ष में खड़ा है।’

You Might Also Like

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

TAGGED: BJP, Narendra Modi, pm modi, pm modi visit france

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article उत्तराखंड: आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में खुद फील्ड में उतरें डीएम और एसएसपी, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Next Article Shah Rukh Khan की फिल्म ‘जवान’ में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री? जानिए किस रोल में आएंगी नजर

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा
India Top News World June 10, 2026
लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.