click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: उत्तराखंड में 1300 करोड़ रुपये के 36 STP प्रोजेक्ट्स में से एक है चमोली जिले में हुआ हादसा
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Uttarakhand > उत्तराखंड में 1300 करोड़ रुपये के 36 STP प्रोजेक्ट्स में से एक है चमोली जिले में हुआ हादसा
Uttarakhand

उत्तराखंड में 1300 करोड़ रुपये के 36 STP प्रोजेक्ट्स में से एक है चमोली जिले में हुआ हादसा

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई नए घाटों और श्मशानों का भी निर्माण किया है. हरिद्वार में शिव घाट और चंडी घाट तथा अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम पर नंदप्रयाग संगम घाट तैयार किया गया है.

Last updated: 2023/07/19 at 4:47 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया जिसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक प्रोजेक्ट साइट पर ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. ये उन 36 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (sewage treatment plants) में से एक है जिसे गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाया जा रहा है.

Contents
उत्तराखंड में 1300 करोड़ रुपये के 36 STP प्रोजेक्टहादसे की जांच के आदेशः CM धामी

पिछले साल जून में केंद्र सरकार की ओर से गंगा नदी को पुनर्जीवित करने के मकसद से उत्तराखंड में 36 सीवेज ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रकचर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई थी. नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) के अनुसार, अपने प्रमुख ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट के माध्यम से, केंद्र बहुस्तरीय प्रयास के जरिए मिशन मोड पर काम कर रहा है ताकि राज्य में गंगा नदी के हर हिस्से को स्वच्छ पानी मिले.

#WATCH | Uttarakhand: People injured due to electrocution at the under-construction Namami Gange project on the banks of the Alaknanda River in Chamoli are being air lifted to AIIMS Rishikesh by helicopter for treatment. So far 15 people have died in this incident. pic.twitter.com/IdE7cN1JtP

— ANI (@ANI) July 19, 2023

उत्तराखंड में 1300 करोड़ रुपये के 36 STP प्रोजेक्ट

इसी के तहत कई अहम प्रोजेक्ट्स में नदी में गिरने वाले प्रमुख नालों के रास्ते को रोकना और उन्हें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की ओर मोड़ना शामिल है.

जून 2022 तक उत्तराखंड में, 195 MLD (मिलियन लीटर पर डे) एसटीपी क्षमता बनाने और 184 किलोमीटर सीवर नेटवर्क बिछाने या ठीक करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1,373 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 36 एसटीपी प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई थी. जिनमें से तब 34 प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके थे और शेष 2 के जल्द पूरा होना था.

अकेले चमोली जिले में, जहां पिछले कुछ सालों में अनट्रिटेड वेस्ट कचरा बहुत बढ़ गया है. अकेले गोपेश्वर में 1.12 एमएलडी एसटीपी (दीनदयाल पार्क) है. इसके नदी में पहुंचने से पहले गंदे पानी को रोकता है और फिर वहां इसका ट्रिटमेंट करता है. गंगा नदी में कचरा और गंदा पानी जाने से रोकने के लिए रुद्रप्रयाग में छह एसटीपी लगाए गए हैं.

ये एसटीपी इलेक्ट्रो-कोएग्यूलेशन प्रणाली पर बनाए गए हैं जहां एनोडाइन और कैथोडाइन प्रोसेस की मदद से दूषित पानी को अलग किया जाता है और फिर से साफ किया जाता है.

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई नए घाटों और श्मशानों का भी निर्माण किया है. हरिद्वार में शिव घाट और चंडी घाट तथा अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम पर नंदप्रयाग संगम घाट तैयार किया गया है.

हादसे की जांच के आदेशः CM धामी

मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के चमोली बाजार के पास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट चल रहा है. ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका होने की वजह से हर तरफ करंट फैल गया. करंट की चपेट में कई लोगों की मौत हो गई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव दल के लोग मौके पर बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami left for Dehradun to visit the spot in Chamoli, where 15 people died due to electrocution at the under-construction Namami Gange project on the banks of the Alaknanda River. pic.twitter.com/udnsa6Re11

— ANI (@ANI) July 19, 2023

You Might Also Like

रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड

उत्तराखंड के त्यूनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी हिंदू नाम से बनाया था इंस्टाग्राम अकाउंट

देहरादून में फर्जी पहचान से महिला को धोखे में रखने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण से पहले हलचल, मस्जिद-मदरसे में लगे पोस्टर; दस्तावेज तैयार रखने की अपील

PM मोदी ने किया 213KM लंबे ‘दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर’ का उद्घाटन, बनाने में लगे ₹12000 करोड़

TAGGED: Accident, Alaknanda river, Chamoli district, Pushkar Singh Dhami, STP projects, Uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जिस अदनान की छत से महाकाल की सवारी पर थूका, उसके घर पर शिवराज सरकार ने बुलडोजर चलवाया: उज्जैन में DJ बजा कर मुनादी
Next Article न NDA-न INDIA, अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP: बोलीं मायावती- कॉन्ग्रेस के साथी भी उसके जैसे ही जातिवादी और पूँजीवादी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिजनौर में CM योगी का बड़ा कदम: 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार, पूर्व सैनिकों को मिला मालिकाना हक
India Top News Uttar Pradesh June 2, 2026
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा संकेत: के. अन्नामलाई ने BJP नेतृत्व से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
India Tamil Nadu Top News June 2, 2026
‘हम प्रकृति पूजक, फिर 5000 चर्च क्यों?’, झारखंड में धर्मांतरण पर पूर्व CM ने उठाए सवाल
India Jharkhand Top News June 2, 2026
रुद्रपुर में मंदिर के गेट पर मांस फेंकने का मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद अजीम गिरफ्तार, तत्काल सस्पेंड
India Top News Uttarakhand June 2, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.