उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूनी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने ‘अंश राणा’ नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 16 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसाया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और बाद में उसका शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जांच में यह भी सामने आया है कि स्थानीय सब्जी विक्रेता मोहम्मद जुनैद ने आरोपी की मदद की थी और बिना पहचान पत्र (ID) के होटल में कमरा दिलवाया। पुलिस अब होटल संचालक और जुनैद की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश:
घटना की जानकारी मिलते ही त्यूनी क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। रुद्रसेना देवभूमि संगठन और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने विरोध में मुख्य बाजार बंद रखा।
गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और आरोपी का पुतला फूंका। स्थानीय नेताओं और संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी लोगों का सख्त सत्यापन किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
पुलिस की कार्रवाई जारी:
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel