Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

Gadar 2: भारत-पाकिस्तान रिश्ते पर सनी देओल बोले, सियासी खेल नफरतें पैदा करता है

Gadar 2: भारत-पाकिस्तान रिश्ते पर सनी देओल बोले, सियासी खेल नफरतें पैदा करता है

सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल और अमीषा पटेल नज़र आए. इस दौरान एक्टर और बीजेपी के सांसद सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर टिप्पणी की. सनी देओल ने साफ कह दिया कि दोनों मुल्क के लोग शांति चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक ताकतें दोनों देशों के बीच नफरत पैदा करती हैं.

सनी देओल ने कहा कि बात कुछ लेने और देने की नहीं होती बात होती है इंसानियत कीहै झगड़े नहीं होने चाहिए. दोनों तरफ उतना ही प्यार है ये सियासी खेल होता है, जो ये सब नफरतें पैदा करता है और वही आप गदर 2 में भी देखेंगे. जनता नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ें, क्योंकि हैं तो सब इस मिट्टी के.

क्या है ‘गदर 2’ की कहानी

‘गदर 2’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तारा सिंह और सकीना का बेटा ‘जीते’ अब बड़ा हो गया है. भारतीय सेना में तैनात जीते गलती से पाकिस्तान पहुंच जाता है और वहां उस पर जुल्म किए जाते हैं. इस बार तारा सिंह अपने बेटे जीते को बचाने के लिए एक बार फिर पाकिस्तान जाते हैं. फिल्म में दमदार एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा.

गदर: एक प्रेमकथा

‘गदर’ के हिट होने के बाद अब ‘गदर 2’ में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की कहानी को दिखाया जाएगा. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे का दर्द और उसके बीच एक प्रेम कहानी को दिखाया गया था. फिल्म में तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी भी बंटवारे में बंट जाती है.

11 अगस्त को रिलीज होगी ‘गदर 2’

22 साल बाद आ रही ‘गदर 2’ को 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना जगाने के लिए ये अच्छा मौका है. हालांकि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की भिड़ंत अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से होगी. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं. अब देखना होगा कि गदर 2 क्या गदर काटती है.

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.