Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 31°C

महाराष्ट्र और गोवा के एनडीए सांसदों से मुलाकात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनाव से पहले लेंगे फीडबैक

महाराष्ट्र और गोवा के एनडीए सांसदों से मुलाकात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनाव से पहले लेंगे फीडबैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त की शाम महाराष्ट्र और गोवा के एनडीए सांसदों से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से काफी अहम है। यही वजह है कि इस बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को विशेष तौर पर इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी एनडीए के सांसदों के साथ-साथ राज्यसभा के महाराष्ट्र के सांसदों को भी निमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री भारती पवार और कपिल पाटिल इस कार्यक्रम के मेजबान नियुक्त किए गए हैं।

एनडीए सांसदों से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री

महाराष्ट्र के सांसदों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के आम चुनाव की तैयारी, लोकसभा चुनाव में सीटों पर जीत, 1/ 1 सीट का फीडबैक जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सभी सांसदों को आमंत्रित किया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, एनसीपी के सांसद शामिल होंगे। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र की हर लोकसभा सीट का फीडबैक एनडीए सांसदों से जानेंगे। बता दें कि देश में लोकसभा चनाव होने वाले हैं. ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष आगामी चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटा हुआ है।

 

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.