Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

प्रयागराज में CM योगी के निर्देश पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

प्रयागराज में CM योगी के निर्देश पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

यूपी के प्रयागराज में CM योगी के निर्देश पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत हुआ है। कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हेलिकॉप्टर में बैठे लोग कांवड़ियों पर जमकर फूल बरसा रहे हैं।

आज है सावन का चौथा सोमवार

गौरतलब है कि आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में हर प्रकार के सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य और मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में महादेव माता पार्वती के साथ धरती पर आते हैं और अपने हर सच्चे भक्त पर अपार कृपा बरसाते हैं।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया था सावन का जिक्र

इससे पहले रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था, ‘सावन के इस पवित्र मास में सभी ज्योतिर्लिंगों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचने वालों की संख्या तो रिकॉर्ड तोड़ रही है।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.