Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

Bhilwara Case : राजस्थान के मंत्री सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारी गई लड़की के परिजनों से मिले, मंत्री का आया बयान

Bhilwara Case : राजस्थान के मंत्री सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारी गई लड़की के परिजनों से मिले, मंत्री का आया बयान

राजस्थान के मंत्रियों ने मंगलवार (8 अगस्त) को भीलवाड़ा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारी गई नाबालिग लड़की के परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से रामलाल जाट और राजेंद्र यादव मुलाकात करने गए। बच्ची से साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी और उसके शव को कोयले की भट्टी में जला दिया गया था।

दोनों मंत्रियों ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना दी। मीडिया से बात करते हुए गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने दुष्कर्म के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “राजस्थान ऐसा राज्य है जहां (दुष्कर्म के मामलों में) फौरन कार्रवाई की जाती है और हम मामलों को सख्ती से संभाल रहे हैं।” राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने के बीजेपी के आरोप के बारे में यादव ने कहा कि ऐसे मामलों पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

9 लोग पुलिस हिरासत में लिए गए

वहीं, राजस्थान पुलिस ने इस मामले में कालू (25), उसके भाई कान्हा कालबेलिया (21), कालू की पत्नी लाड उर्फ ​​जीजी (25), पप्पू (35), संजय (20), कमलेश (30), प्रभु (40) को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग विवाहिता और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.