Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

पीएम नरेंद्र मोदी ने अधीर रंजन पर साधा निशाना, बोले- गुड़ का गोबर करने में आप माहिर

पीएम नरेंद्र मोदी ने अधीर रंजन पर साधा निशाना, बोले- गुड़ का गोबर करने में आप माहिर

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज तीसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सदन को संबोधित कर रहे हैं और अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्त को चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। इसके बात 9 अगस्त को राहुल गांधी ने विपक्ष पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इसके बाद आज 10 अगस्त को अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा। इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव की ताकत ही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में खींच लाई है। हालांकि अब प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर बात की।

विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान अपने काम किसी न किसी के जरिए कराते हैं। यही कारण है कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को उन्होंने भाजपा और एनडीए के लिए शुभ बताते हुए कहा कि आपने यह तय कर लिया है कि भाजपा और एनडीए पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और जनता के आशीर्वाद के साथ फिर सरकार में आएगी। डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल पर गंभीर चर्चा की जरूरत थी। लेकिन आपके लिए राजनीति प्राथमिकता थी. कई ऐसे बिल थे जो लोगों के हित के लिए बनाए गए, उनपर विपक्ष को चर्चा करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने इसपर कोई रूची नहीं ली। जनता ने जिस काम के लिए आपको यहां भेजा है, आपने जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है।

‘दफ्तर से आया फोन’ पर पीएम मोदी का तंज

विपक्ष को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘जिनके खुद के बही खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।’ गुड़ का गोबर करने में विपक्ष माहिर है।’ अधीर रंजन को लेकर प्रधानंमत्री ने कहा कि न जानें क्यों कांग्रेस बार-बार उनका अपमान करती है। क्या पता दफ्तर से फोन आया हो। बता दें कि गौरव गोगोई के बयान पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि हम अधीर रंजन चौधरी को लेकर पूरी संवेदना रखते हैं।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.