Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 32°C

फिल्म जेलर रिलीज होने से पहले अध्यात्म की शरण में सुपर स्टार रजनीकांत, पहुंचे ऋषिकेश, मां गंगा से लिया आशीर्वाद

फिल्म जेलर रिलीज होने से पहले अध्यात्म की शरण में सुपर स्टार रजनीकांत, पहुंचे ऋषिकेश, मां गंगा से लिया आशीर्वाद

फिल्म जेलर के आज रिलीज होने से पहले तमिल सुपर स्टार रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे। गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद आश्रम के आश्रम में समाधि स्थल पर नमन किया। मां गंगा का आशीर्वाद लिया और ध्यान लगाया। गुरुवार को जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रजनीकांत ने सादे परिवेश में ऋषिकेश आश्रम के लिए प्रस्थान किया। रजनीकांत हर साल हिमालय में अध्यात्म की शरण में आते हैं और ऋषिकेश, द्वाराहाट में आश्रमों में करीब सप्ताह भर प्रवास करते हैं।

स्वामी दयानंद आश्रम में रजनीकांत हर बार आते हैं। पीएम मोदी के गुरु भी स्वामी दयानंद जी ही रहे हैं। यहीं कुछ समय पहले विराट और अनुष्का भी आए थे। 72 साल के रजनीकांत द्वाराहाट के योगदा आश्रम में भी जाते रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रजनीकांत 15 अगस्त तक ऋषिकेश आश्रम में ही रहेंगे। उनकी नई फिल्म जेलर आज रिलीज होने जा रही है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में पहला दिन पहला शो की रिकॉर्ड ग्रैंड ओपनिंग होने जा रही है। सुपर स्टार तमिल अभिनेता रजनीकांत की ये फिल्म हिंदी और अन्य भाषाओं में डब की गई है। 2021 के बाद उनकी ये फिल्म परदे पर आई है, जिसमें तमन्ना भाटिया, जैकी श्राफ और मोहन बाबू भी दिखाई देंगे। रजनीकांत अकेले ऐसे सुपर स्टार हैं, जिन्हें फिल्म प्रमोशन की जरूरत नहीं पड़ती। उनके करोड़ों प्रशंसक हैं और तमिलनाडु में उनके सम्मान में मंदिर तक बने हुए हैं।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.