Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड, बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड, बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

हंगरी के बूडापेस्ट में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने धमाकेदार आगाज किया है। उन्होंने इस चैंपियनशिप का अपना बेस्ट और अपने सीजन का बेस्ट थ्रो फेंकते हुए पहले थ्रो में ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। ग्रुप ए की प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर का थ्रो किया और यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल अब रविवार को होगा। इस इवेंट में भारत के अन्य थ्रोअर डीपी मनु ने भी हिस्सा लिया। आपको बता दें कि प्रतियोगिता में 85.5 मीटर का थ्रो किसी भी एथलीट को क्वालीफाई करने के लिए फेंकना था। नीरज ने पहले ही अटेम्प्ट में इसे पार कर दिया।

 

Filed under Sports

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.