Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या पर बवाल, सीएम बीरेन सिंह बोले- अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या पर बवाल, सीएम बीरेन सिंह बोले- अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में महीनों पहले जारी हुआ हिंसा का सिलसिला अबतक नहीं थम पाया है। हर रोज राज्य से किसी न किसी तरह की हिंसा या मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को राज्य में करीब 5 महीने बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने पर 2 छात्रों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। छात्रों की मौत के बाद से एक फिर से राज्य में बवाल हो शुरू हो गया है।

सीएम बिरेन सिंह ने दिया बयान

हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने भी दो लापता छात्रों की हत्या की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लापता छात्रों की दुखद मौत के संबंध में मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि अपराधियों को ढूंढने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

सीबीआई निदेशक भी पहुंचेंगे

मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह ने बताया कि इस घटना की महत्वपूर्ण जांच में और तेजी लाने के लिए सीबीआई निदेशक एक विशेष टीम के साथ बुधवार की सुबह एक विशेष उड़ान से इंफाल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई की उपस्थिति इस मामले को तेजी से हल करने के लिए हमारे अधिकारियों की प्रतिबद्धता दिखाती है। सीएम ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए वो लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं।

 

Filed under Manipur

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.