Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

गांधी जयंती से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से की अपील, कहा- 1 अक्टूबर की सुबह एक साथ आएं सभी

गांधी जयंती से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से की अपील, कहा- 1 अक्टूबर की सुबह एक साथ आएं सभी

देश व दुनिया में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन में अहिंसा के विचारधारा को लेकर आगे बढ़े मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म इसी दिन हुआ था। ऐसे में देशभर के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अपील की है। देश की जनता से आह्वान करते हुए पीएम मोदी स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, ‘1 अक्टूबर की सुबह 10 बजे, हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आए हैं। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और इसका हर प्रयास मायने रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस नेक प्रयास में शामिल हों।’

गांधी जयंती से पहले पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

पीएम मोदी ने इससे पहले ‘मन की बात’ के 105वें एपिसोड में कहा था कि 1 अक्टूबर यानी रविवार की सुबह स्वच्छता पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी देशवासी इस कार्यक्रम से समय निकालकर जुड़ें और इस अभियान में मदद करें। आप अपनी गली, पड़ोस या किसी पार्क, नदी, झील या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता मिशन में शामिल हो सकते हैं। गांधी जयंत के उपलक्ष्य में यह विशाल स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम का नाम ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत शहर, ग्राम पंचायत तथा सरकार के सभी क्षेत्रों जैसे रेलवे, विमानन सेवा के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम की सुविधा प्रदान करेंगे।

स्वच्छ भारत मिशन का इतिहास

गौरतलब है कि साल 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उस दौरान 2 अक्टूबर 2014 को उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन का उद्देश्य खुले में शौच से मुक्ति और सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज प्रदान क रना था। इससे पहले साल 2021 में पीएम मोदी ने सभी भारतीय शहरों को कचरा मुक्त और जल सुरक्षित बनानेक लिए स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 को लॉन्च किया था। बता दें कि स्वच्छता मिशन का असर ये हुआ कि लोगों के अंदर साफ सफाई के प्रति जागरूकता दिखी और गांव-गांव में शौचालय की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.