Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

RSS के दशहरा उत्सव में इस बार गायक शंकर महादेवन होंगे मुख्य अतिथि

RSS के दशहरा उत्सव में इस बार गायक शंकर महादेवन होंगे मुख्य अतिथि

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में इस बार का विजयादशमी (दशहरा) उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस कार्यक्रम में गायक और संगीतकार शंकर महादेवन इस साल मुख्य अतिथि होंगे।

मोहन भागवत की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

यह समारोह 24 अक्टूबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में नागपुर में होगा। शंकर महादेवन इस कार्यक्रम में स्पेशल परफॉर्मेंस भी दे सकते हैं।

पिछले साल संतोष यादव बनी थीं चीफ गेस्ट

पिछले साल आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई महिला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संघ ने पहली बार इस कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को बुलाया था।

बता दें कि आरएसएस अपनी स्थापना के बाद से हर साल नागपुर में दशहरा पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। साल 1925 के बाद से इसमें कोई पुरुष ही मुख्य अतिथि के रूप में आया।

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.