Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

महादेव बेटिंग ऐप मामले में इस बड़े प्रोडक्शन हाउस में पड़ी ED की रेड

महादेव बेटिंग ऐप मामले में इस बड़े प्रोडक्शन हाउस में पड़ी ED की रेड

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स ईडी मामले की खबरों में बने हुए है। वहीं एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की ओर से लगातार कार्रवाई चल रही है। ईडी की जांच के दायरे में बीते दिन बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर से लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम सामने आया है। इसके बाद अब जांच एजेंसी ने महादेव ऑनलाइन लॉटरी जांच मामले में मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में छापेमारी की है। प्रोडक्शन हाउस में रेड पड़ने के बाद से फिल्ममेकर्स का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

कुरैशी प्रोडक्शंस में पड़ी ईडी की रेड

बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में छापा पड़ा है। रिपोर्टर के अनुसार मुंबई के में पांच अलग-अलग जगहों पर जांच एजेंसी की रेड जारी है। मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘कुरैशी प्रोडक्शंस’ भी इस मामले की चपेट में आ गया है। ईडी ने मुंबई में ये रेड की थी।

कुरैशी प्रोडक्शंस में इस दिन पड़ी रेड

सुत्रों के अनुसार मुम्बईन अंधेरी वेस्ट में स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर कुरैशी प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस है। कुरैशी प्रोडक्शंस वसीम और तबस्सुम कुरेशी का मुंबई के सबसे पॉपुलर प्रोडक्शंस हाउस में से एक है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को ED की टीम यहां पहुची थी और करीब 8 घंटें यहां छानबीन की गई थी। इसके बाद ईडी को कई सारे ऐसे लीक मिले जैसे ने उलझी हुई पहेली को सुलझा दिया।

कुरैशी प्रोडक्शंस का महादेव बेटिंग से कनेक्शन

रिपोर्टर के अनुसार वसीम कुरेशी के प्रोडक्शन हाउस को दुबई से महादेव बेटिंग ऐप की तरफ से बड़ी रकम भेजी गई थी, जिसकी जांच करने ED की टीम पहुची थी। यह रकम एक बड़े बजट की रिजनल भाषा में बनाई जाने वाली फिल्म के लिए वसीम कुरेशी को भेजी गई थी।

दस्तावे और हार्ड डिस्क हुए बरामद

अंधेरी वेस्ट के दुर्गा इंटरप्राइजेज के तीसरी मंजिल के ऑफिस नंबर 307 में कुरैशी प्रोडक्शन हाउस है। इस ऑफिस में 3-4 लोगों का स्टाफ है। बता दें कि ये प्रोडक्शन हाउस 2021 में शुरू हुआ था। इस ऑफिस में ज्यादातर वसीम कुरेशी की पत्नी तब्बसुम का आना-जाना लगा रहता था। बिल्डिंग के सुपरवाइजर ने बताया कि कल और परसों दो अफसरों की टीम आई थी। शुक्रवार की सुबह भी दो हाथों में दो बैग लेकर आये थे और रात 8 बजे यहां से निकल गए थे। सूत्रों के मुताबिक वसीम कुरैशी के इस ऑफिस से कुछ दस्तावे और हार्ड डिस्क ईडी के अफसर ले गए है, जिसकी जांच की जा रही है।

Filed under Entertainment India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.