Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 32°C

‘इजराइल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’, तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया आश्वासन

‘इजराइल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’, तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया आश्वासन

अमेरिका के विदेश मंत्री इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंचे। यहां उन्होंने इजराइल के पीम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान दिया। इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि ‘मैं इजराइल के लिए जो संदेश लेकर आया हूं वह यह है- आप अपनी रक्षा करने के लिए अपने आप में काफी मजबूत हो सकते हैं, लेकिन जब तक अमेरिका मौजूद है, आपको ऐसा कभी नहीं करना पड़ेगा। हम हमेशा आपके साथ रहेंगे।’ अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि ‘हमास की दुष्टता से हम स्तब्ध हैं। हम इजरायली नागरिकों की बहादुरी से भी प्रेरित हुए हैं। इजराइली लोगों की उल्लेखनीय एकजुटता से हम उत्साहित हैं।

हमास ने खुद को सभ्यता का दुश्मन साबित किया: नेतन्याहू

इस मौके पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ‘आपकी यात्रा इजराइल के लिए अमेरिका के स्पष्ट समर्थन का एक और ठोस उदाहरण है। हमास ने खुद को सभ्यता का दुश्मन साबित कर दिया है। एक आउटडोर संगीत समारोह में युवाओं की हत्या, पूरे परिवारों की हत्या, माता-पिता की उनके बच्चों के सामने हत्या और बच्चों की उनके माता-पिता के सामने हत्या, लोगों को जिंदा जलाना, सिर काटना, अपहरण। राष्ट्रपति बाइडन इसे बुरा कहने में बिल्कुल सही थे।

जैसे ISIS को कुचला गया, हमास को भी कुचला जाएगा: इजराइली पीएम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे कहा कि ‘हमास ISIS है और जैसे ISIS को कुचला गया, वैसे ही हमास को भी कुचला जाएगा। हमास के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए जैसा कि ISIS के साथ किया गया था। उन्हें राष्ट्रों के समुदाय से बाहर कर दिया जाना चाहिए। किसी भी नेता को उनसे नहीं मिलना चाहिए, किसी भी देश को उन्हें आश्रय नहीं देना चाहिए और जो ऐसा करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.