Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. महावीर गोलेच्छा का समाज के अग्रणियों द्वारा सम्मान

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. महावीर गोलेच्छा का समाज के अग्रणियों द्वारा सम्मान

हाल ही में अमेरिका स्थित स्टेनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित हुए विश्व के शिर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान पाने वाले राजस्थान मूल के डॉक्टर श्री महावीर गोलेच्छा का आज राजस्थान युवा मंच की टीम द्वारा स्वागत किया गया।

राजस्थान युवा मंच के संयोजक श्री भवानीसिंह शेखावत ने बताया कि आज राजस्थान के रत्न, भारत के गौरव ऐसे श्री डॉ. महावीर गोलेच्छा जी को अमेरिका की स्टेनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व के श्रेठतम 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया है। डॉ. महावीर भारत के प्रीमियर मेडिकल इंस्टिट्यूट AIMS दिल्ली के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। डॉ. महावीर ने अल्जाइमर और एपिलेप्सी जैसी बीमारियों पर रीसर्च शंशोधन कर मेडिकल साइन्स में विशेष उपलब्धि भी हांसिल की है।

डॉ. महावीर गुजरात सरकार के संयुक्त समीक्षा मिशन व केन्द्र सरकार के नीति आयोग के सलाहकार सदस्य भी हैं। डॉ. गोलेच्छा ने सतत तीसरे वर्ष इस सूची में स्थान प्राप्त कर अपना एक अलग स्थान बनाया है।

आज इस गौरवमय अवसर पर राजस्थान युवा मंच की टीम के द्वारा उनका बड़ी गर्मजोशी से सम्मान किया। इस अवसर पर राजस्थान हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री पी.आर. कांकरिया जी भी उपस्थित रहे। डॉ. गोलेच्छा और कांकरिया जी ने इस अवसर पर सभी का आभार प्रकट किया ओर कहा कि हम लोग मेडिकल के क्षेत्र में विशेष सेवा हेतु समाज के हर गरीब और वंचित हेतु सदैव तैयार हैं।

इस अवसर पर संयोजक भवानीसिंह शेखावत, धर्मेन्द्र अरोड़ा, शिवप्रसाद गुप्ता, मोहन सुथार, चिराग दुदानी, महावीर जांगिड़, छोटूसिंह पुरोहित, सुमेरसिंह भाटी, अंकित बोहरा, अनिल सिसोदिया, गोपाल खंडेलवाल, शिवकुमार सहित अग्रणी कार्यकर्ताओं ने दोनों महानुभावों को सम्मानित किया।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.