Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

उत्तराखंड में बर्फबारी…हरियाणा-पंजाब में बारिश, जानें UP-बिहार समेत 8 राज्यों का मौसम

उत्तराखंड में बर्फबारी…हरियाणा-पंजाब में बारिश, जानें UP-बिहार समेत 8 राज्यों का मौसम

देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है. हरियाणा में कुछ जिलों में आज सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. कैथल में ओले भी गिरे. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान है. आज और 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में छिटपुट बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी ठंड

16 से 19 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है. देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली का बदला मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर 12 बजे 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए बह रही थीं.

तिरुवनंतपुरम में सड़कें लबालब

रविवार को केरल के कई जिलों में रविवार को जमकर बारिश हुई. बारिश की वजह से तिरुवनंतपुरम में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति हो गई. सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं कई घरों में भी पानी घुस गया. आईएमडी ने आज बारिश को लेकर राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब-हरियाणा में झमाझम बारिश

आज पंजाब, हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में जमकर बारिश हुई. अंबाला, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पंजाब के लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, बिहार के कई जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है. राजधानी में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना का आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Filed under India Delhi Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.