Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

सरकारी ठेकेदारों, रियल्टी डेवलपर्स पर IT विभाग ने मारा छापा, 94 करोड़ रुपये नकद और आभूषण किए जब्त

सरकारी ठेकेदारों, रियल्टी डेवलपर्स पर IT विभाग ने मारा छापा, 94 करोड़ रुपये नकद और आभूषण किए जब्त

आयकर विभाग ने 12 अक्टूबर को कुछ सरकारी ठेकेदारों, रियल एस्टेट डेवलपर्स और कुछ सहयोगियों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। ये छापेमारी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नई दिल्ली राज्यों में की गई थी।

रेड के दौरान IT विभाग ने लगभग 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 8 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण और विदेश निर्मित 30 लक्जरी कलाई घड़ियां जब्त की। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की जांच प्रक्रिया में है।

55 परिसरों में की गई छापेमारी

विभाग द्वारा बेंगलुरु और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के कुछ शहरों में कुल 55 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘तलाशी के परिणामस्वरूप लगभग 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 8 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण, कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है।’

आरोपी संस्थाओं की पहचान बताए बिना कहा गया कि एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से विदेशी निर्मित लगभग 30 लक्जरी कलाई घड़ियां बरामद की गई है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.