Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित

एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और सीबीआईसी और सीबीएन भर्ती 2023 में हवलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार 1 से 14 सितंबर तक आयोजित एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एसएससी हवलदार भर्ती के लिए, 3,015 उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PET/ PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. जिनमें से 1,683 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 1,586 को योग्य घोषित किया गया है.

एसएससी एमटीएस रिजल्ट दो एज ग्रुप के लिए घोषित किए गए हैं. एक 18 से 25 वर्ष और दूसरा 18 से 27 वर्ष के लिए. जो उम्मीदवार दोनों एज ग्रुप के लिए योग्य हैं, उन्हें 18-25 वर्ष के एज ग्रुप में माना गया है. सामान्य वर्ग के 30% अंक पाने वाले,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के 25% और अन्य श्रेणी के 20% अंक पाने वाले उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है. कुल11,063 उम्मीदवारों में एमटीएस के लिए 10,871 और हवलदार के 192 रिजल्ट जारी किए गए हैं.

387 उम्मीदवारों के नतीजे रोके

एसएससी ने 387 उम्मीदवारों के नतीजे रोके दिए हैं. वहीं 110 अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया है. आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए सूचना में वंचित उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रकाशित किए गए हैं.

 

Filed under India Education

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.