Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

मणिपुर में फिर से फैली हिंसा की आग, गोलीबारी में हुई 13 लोगों की मौत

मणिपुर में फिर से फैली हिंसा की आग, गोलीबारी में हुई 13 लोगों की मौत

मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के तेंगनौपाल जिले में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच भीषण गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सोमवार दोपहर तेंगनौपाल जिले के साइबोल के पास लीथू गांव में आतंकवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने आगे कहा कि घटना वाली जगह से सुरक्षा बल लगभग 10 किमी दूर थे। सुरक्षाकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे को लीथू गांव में 13 लोग मृत मिले। बता दें कि इसी साल मई में दो समुदाय बहुसंख्यक मैतेई और अल्पसंख्यक कुकी के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसकी असर अभी भी है।

हिंसा में अबतक 150 लोगों की मौत

इस हिंसा में अब तक कम से कम 150 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 400 लोग घायल हुए हैं। हिंसा को रोकने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के संघर्ष के कारण हजारों लोगों को अपने घरों से दूसरी जगहों पर विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पहले हुई हिंसा में सैकड़ों लोगों की गई थी जान

बता दें कि मणिपुर में 3 मई से ही मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़पों से हिंसा भड़का हुआ है। इन झड़पों में कम से कम 182 लोग मारे गए और लगभग 50000 बेघर हो गए। रविवार को ही अधिकारियों ने सात महीने के बाद हिंसा प्रभावित राज्य में कुछ जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध हटा दिया था। पिछले सात महीनों में अधिकांश हिंसा, गोलीबारी, आगजनी और अपहरण हुए हैं। केंद्र और मणिपुर सरकार द्वारा राज्य के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फोर्स (यूएनएलएफ) के साथ नई दिल्ली में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के चार दिन बाद निलंबन हटाया गया था।

Filed under Manipur India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.