Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

पाकिस्तान में भिंडरावाले के भतीजे आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत, 1985 एयर इंडिया बमबारी का था आरोपी

पाकिस्तान में भिंडरावाले के भतीजे आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत, 1985 एयर इंडिया बमबारी का था आरोपी

पाकिस्तान में छिपकर रह रहे प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर सामने आई है। 72 वर्ष का रोडे भारत विरोधी अभियानों में शामिल था और कई आरोपों से घिरा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखबीर की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही जा रही है।

भिंडरावाले का था भतीजा, लगा था UAPA

इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) का भी प्रमुख रोडे खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। लखबीर सिंह को UAPA एक्ट के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया गया था, जिसके चलते वह पाकिस्तान भाग गया था।

एयर इंडिया जेट पर बमबारी का था साजिशकर्ता

1985 में एयर इंडिया जेट पर बमबारी का भी आरोपी खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे ही था। उस पर जेट पर बमबारी करने की साजिश रचने का आरोप है।

मोहाली में NIA ने हाल ही में की थी कार्रवाई

हाल ही में मोहाली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी रोडे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। विशेष अदालत ने पंजाब के मोगा जिले में नामित आतंकवादी लखबीर की जमीन को जब्त करने का आदेश दिया, जिसपर कार्रवाई की। यह जमीन मोगा जिले की बाघापुराना तहसील के स्मालसर के पास कोठे गुरुपुरा गांव में है।

 

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.