Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल ऑफिसर बनीं फातिमा वसीम, भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो

सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल ऑफिसर बनीं फातिमा वसीम, भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो

कैप्टन फातिमा वसीम ने सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनकर इतिहास रच दिया है।

सियाचिन बैटल स्कूल में कठोर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उन्हें 15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनाती मिली थी।

पहली मेडिकल ऑफिसर बनीं कैप्टन फातिमा वसीम

भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन फातिमा वसीम से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें लिखा कि सियाचिन वॉरियर्स की कैप्टन फातिमा वसीम, सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल ऑफिसर बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि 15 हजार फीट पर कैप्टन फातिमा वसीम की पोस्टिंग उनकी अदम्य भावना और उच्च प्रेरणा को दर्शाती है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.