Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

शौहर जमाल को तलाक देकर निकहत ने हिमांशु को चुना जीवनसाथी, मंदिर में ‘जय श्री राम’ और वेदमंत्रों के बीच घर-वापसी और शादी

शौहर जमाल को तलाक देकर निकहत ने हिमांशु को चुना जीवनसाथी, मंदिर में ‘जय श्री राम’ और वेदमंत्रों के बीच घर-वापसी और शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शुक्रवार (8 दिसंबर, 2023) को एक मुस्लिम महिला ने घर-वापसी की है। यहाँ की निकहत सनातन धर्म स्वीकार कर के अब नेहा बन चुकीं हैं। इसी के साथ निकहत ने हिमांशु नाम के एक हिन्दू युवक से शादी भी कर ली है। यह विवाह एक मंदिर में हिन्दू विधि-विधान से वेदमंत्रों और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच हुआ है। निकहत पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की माँ हैं। हिमांशु से शादी करने से पहले उन्होंने अपने शौहर को तलाक दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशु मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका काफी समय से अपने ही गाँव के पास स्थित सैयदबाड़ा आना-जाना था। शादीशुदा और 1 बच्चे की अम्मी निकहत सैयदबाड़ा में रहती थीं। 2 साल पहले हिमांशु और निकहत में बातचीत शुरू हुई और बाद में उन्होंने आपस में फोन नंबर भी साझा कर लिए। थोड़े ही समय बाद निकहत और हिमांशु एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने शादी कर के साथ रहने का फैसला कर लिया। हालाँकि, इस रिश्ते में निकहत का विवाहिता और दोनों का अलग-अलग मजहब से होना सबसे बड़ी समस्या थी।\

किसी भी हाल में हिमांशु के साथ रहने की जिद कर चुकी निकहत ने सबसे पहले अपने शौहर जमाल मुस्तफा को तलाक दे दिया। जमाल से निकहत का निकाह 7 साल पहले हुआ था। दोनों का एक बच्चा रिहान भी है। हालाँकि, जमाल को तलाक देने के बावजूद निकहत के घर वाले उनकी शादी हिमांशु से करने को तैयार नहीं हुए। इस बीच हिमांशु निकहत से शादी करने के लिए रास्ते तलाशता रहा। आखिरकार हिमांशु ने औरैया के रहने वाले अपने एक दोस्त से मदद माँगी।

हिमांशु के साथी ने उसे औरैया बुलवाया। शुक्रवार को हिमांशु अपने घर से औरैया के लिए निकला। निकहत भी रास्ते में हिमांशु से मिल गईं। निकहत के साथ उनका बेटा रिहान भी था। ये प्रेमी जोड़ा सबसे पहले विधूना तहसील पहुँचा जहाँ दोनों ने अपने बालिग होने का सबूत दे कर शपथ पत्र बनवाया। शुक्रवार को ही दोनों कन्नौज के विधूना बाजार में मौजूद माँ दुर्गा के मंदिर पहुँचे। यहाँ निकहत ने शुद्धीकरण के बाद हिन्दू धर्म अपनाया। घर-वापसी के बाद उनका नया नाम नेहा पड़ा।

इसके बाद हिमांशु और निकहत ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। वैदिक विधि-विधान से हुई इस शादी के दौरान हिमांशु ने निकहत के गले में मंगलसूत्र डाला। मंदिर में मौजूद लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। विवाह के बाद अपने एक बयान में निकहत ने हिमांशु से शादी और अपनी घर-वापसी का फैसला अपना खुद का बताया। निकहत ने यह भी बताया कि उन्होंने यह फैसला अपनी ख़ुशी से बिना किसी के दबाव में लिया है। शादी के बाद निकहत अपने पति हिमांशु के साथ चली गईं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.