Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

विशाखापट्टनम के इंडस अस्पताल में लगी भीषण आग, 50 से अधिक मरीजों को किया गया ट्रांसफर

विशाखापट्टनम के इंडस अस्पताल में लगी भीषण आग, 50 से अधिक मरीजों को किया गया ट्रांसफर

विशाखापत्तनम के इंडस अस्पताल में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और अस्पताल के स्टाफ के बीच डर का मौहाल पैदा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन कर्मी, पुलिस और अन्य बचाव दल बचाव कार्य में जुट गए।

50 मरीजों को किया गया ट्रांसफर

लगभग 50 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग जगदंबा सर्कल स्थित अस्पताल की पहली मंजिल से शुरू हुई। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और निकासी एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

ऑपरेशन थिएटर से फैल सकती है आग: रविशंकर अय्यनार

विशाखापत्तनम के इंडस हॉस्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। वहां करीब 50-70 मरीज थे। हमने उन सभी को बाहर निकाल लिया है। वहां कोई नहीं है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस आयुक्त (सीपी), रविशंकर अय्यनार के हवाले से कहा, ”ऐसा लगता है कि आग ऑपरेशन थिएटर से फैली है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.