Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

यूरोपीय यूनियन ने शुरू की एलन मस्क की कंपनी ‘X’ की जांच, क्या है मामला?

यूरोपीय यूनियन ने शुरू की एलन मस्क की कंपनी ‘X’ की जांच, क्या है मामला?

यूरोपीय संघ ने हानिकारक ऑनलाइन कंटेट से सोशल मीडिया और लोगों की रक्षा करने के लिए बनाए यूरोप के कड़े नए रेगुलेशन के तहत एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ की जांच सोमवार को शुरू की. यह पहली टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसकी यूरोप के नए रेगुलेशन के तहत जांच की जा रही है.

यूरोपीय आयुक्त थिएरी ब्रेटन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज हमने डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत एक्स के खिलाफ उल्लंघन की जांच के लिए औपचारिक कार्यवाही शुरू की है.’ इसके जवाब में मस्क ने पूछा कि क्या यूरोपीय संघ अन्य सोशल मीडिया साइट की भी जांच करेगा.

यूरोपीय संघ ने मांगी थी ये सूचना

यूरोपीय संघ ने अक्टूबर में कंपनी से इजराइल-हमास युद्ध से संबंधित नफ़रत फैलाने वाले भाषण, भ्रामक सूचना और हिंसा को बढ़ावा देने वाली तथा आतंकवाद से संबंधित सामग्री से निपटने पर सूचना मांगी थी जिसके बाद से उसने ‘एक्स’ पर दबाव बढ़ा दिया है.

एक्स ने क्या कहा?

सैन फ्रांसिस्को स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह ‘डिजिटल सेवा अधिनियम का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और नियामक प्रक्रिया के साथ सहयोग कर रहा है. यह महत्वपूर्ण है कि यह प्रक्रिया राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहे और कानून के अनुसार चले.’

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.