Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

अखनूर में साथी का शव लेकर सीमा पार भागे तीन आतंकी, सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

अखनूर में साथी का शव लेकर सीमा पार भागे तीन आतंकी, सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

सेना ने बताया कि शुक्रवार (22 दिसंबर) की रात में निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। कैमरे में तीन आतंकी एक शव को इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे।

सेना ने इसका फुटेज भी जारी किया है। घटना को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है। अखनूर राजौरी से करीब 66 किमी दूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था।

सेना ने दी जानकारी

भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई. 22/23 दिसंबर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई. आतंकवादियों को एक शव को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार घसीट कर ले जाते हुए देखा गया.’

राजौरी हमले में 5 जवान शहीद, 4 आतंकियों ने हमला किया था

पुंछ और राजौरी के बीच डेरा की गली में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर ​हमला हुआ था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर है। टेरर ग्रुप पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से सेना पर हमला किया था।

हमले के दिन थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली इलाके में आतंकी घात लगाकर बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे सेना की एक मारुति जिप्सी और एक ट्रक जैसे की वहां से गुजरे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

शहीद सैनिकों की पहचान नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार के रूप में हुई है। सेना ने पांचवें शहीद के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

Filed under India Jammu and Kashmir

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.