Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

“शराब घोटाले से भी बड़ा है दवा घोटाला…”: BJP सांसद मनोज तिवारी

“शराब घोटाले से भी बड़ा है दवा घोटाला…”: BJP सांसद मनोज तिवारी

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कथित शराब घोटाला मामले में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब ‘दवा घोटाला’ मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं. यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए हैं. मामला सरकारी अस्पताल में दवा खरीद से जुड़ा हुआ है, जिसमें नियम तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं.

“शराब घोटाले से भी बड़ा दवा घोटाला”

अब कथित ‘दवा घोटाला’ मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि यह शराब घोटाले से भी बड़ा दवाई घोटाला है. जब सीबीआई जांच करेगी तो इसमें भी कई लोगों के नाम सामने आएंगे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए.

दिए गए सीबीआई जांच के आदेश

उपराज्यपाल ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई दवाओं में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. इन अस्पतालों ने दवाई खरीदने में लापरवाही बरती और ये सरकारी और प्राइवेट लैब में टेस्टिंग में फेल पाई गईं.

सतर्कता विभाग की रिपोर्ट पर दिए जांच के आदेश

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इन दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग की रिपोर्ट पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर जांच करने के लिए कहा है.

तय मापदंडों पर खरी नहीं उतरी

बताया जा रहा है कि इन दवाओं की जब सरकारी और प्राइवेट लैब में जांच की गई तो तय मापदंडों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल लोकसभा चुनावों से पहले केजरीवाल सरकार फिर से मुश्किलों में पड़ती दिखाई दे रही है.

“बीजेपी इसको लेकर आंदोलन चलाएगी”

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल भगोड़े किस्म के इंसान हैं. उन्होंने न ईडी का जवाब दिया और अब उनके रहते हुए दवाई घोटाला निकल के सामने आया है, उनको तुरंत अपने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए. दिल्ली बीजेपी इसको लेकर आंदोलन चलाएगी.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.